Categories: Uncategorized

बलिया में एसपी ने सुनीं सैनिकों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण करने का निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में विवेचनाओं का समय से निराकरण करने का फरमान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए एसपी ने संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षो के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें थानों पर लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सभी विवेचकों को निर्देशित किया। इसके अलावा वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे व तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। वहीं, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मामलों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

7 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

9 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

10 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago