नगर के सुभाष चौक पर स्टाल लगाकर किया कार्यक्रम
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में नगर के सुभाष चौक पर मंगलवार को इस समय चल रहे भयंकर लू के बीच राहगीरों व नगरवासियों को मीठा शर्बत पिलाकर राहत देने का कार्य किया।कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने लोगो को शर्बत पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा आमजन के दुःख सुख में सेवा को तत्पर रहते हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि यह अभियान अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के जन्म सप्ताह के अंतर्गत किया गया है।गर्मी में लोगों को राहत देने का प्रयास कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनन्जय पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस का यह कार्यक्रम जनहित में चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलता रहेगा। जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय ने बताया कि कल रुद्रपुर में मलिन बस्तियों में यह कार्यक्रम चलाया गया था, पूरे जनपद में लोगों के बीच जाकर विविध कार्यक्रम किये जाएंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, धर्मबीर भारती,अंकुर भारती,दीनदयाल प्रसाद,मधु शर्मा, मार्कण्डेय मिश्र, अभिषेक वर्मा,आलोक त्रिपाठी राजन, वासुदेव तिवारी, सिकन्दर यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…