पुलिस ने हत्याभियुक्त मां और बेटे को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त रस्सी व मोटर साइकिल बरामद

बारांबकी (राष्ट्र की परम्परा)
अशोक कुमार पुत्र भवानी प्रसाद निवासी भियामऊ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ने, थाना हैदरगढ़ पर सूचना दिया कि मुझे शक है कि मेरे चाचा के लड़के अमरदीप और उनकी माता 16/17.06.2023 की रात्रि को मेरी माता की हत्या कर शव गांव के बाहर बाग में फेंक दिया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0-201/2023 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया ।
घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन से मंगलवार को हत्या कारित करने वाले अभियुक्तगण अमरदीप धोबी पुत्र रामलखन, रामलली पत्नी रामलखन निवासीगण भियामऊ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को औसानेश्वर रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर हत्या करने में प्रयुक्त रस्सी व शव को छिपाने में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया गया।
अभियुक्त अमरदीप ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे पिता रामलखन व भवानी प्रसाद भाई है। भवानी प्रसाद का एक बेटा अशोक कुमार है। मेरा चचेरा भाई अशोक कुमार लखनऊ में काम करता है और यहां पर उसकी पत्नी, बच्चे व माता-पिता रहते है। अशोक कुमार की मां की मानसिक स्थिति खराब चल रही थी और उसकी पत्नी भी भवानी प्रसाद की देख-रेख नही करती थी। इसका फायदा उठाकर हम लोगों ने भवानी प्रसाद का सेवा सत्कार किया और मैने व मेरी मां ने मिलकर अपने पिता रामलखन के नाम मकान की रजिस्टर्ड वसीयत करा ली। जिसकी जानकारी होने पर अशोक ने वसीयत निरस्तीकरण का न्यायालय में वाद दायर किया और उसकी मां ने हम लोगों से लड़ाई-झगड़ा व गांव में भी बदनामी करने लगी थी। इसलिए मै और मेरी मां ने अशोक की मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार 16 जून को मृतका जब गाली-गलौज कर रही थी तभी मैने व मेरी मां ने पकड़ कर कमरे में ले गये और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और शव को रात्रि में अपनी पल्सर मोटर साइकिल से गांव के बाहर झाड़ी में छिपा दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

51 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

3 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

3 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago