आपने ही झोपडी में लगाया आग झोपडी जल कर राख

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली सलेमपुर स्थित हरैया वार्ड नंबर पांच के जमा मस्जिद के बगल मैनेजर यादव अपने निजी भूमि आराजी नंबर 15 मे दफा 24 के तहत बाउंड्री वाल का निर्माण का कार्य करा रहे थे कई वर्षों से वहा रह रहे राजभर परिवार के लोगो द्वारा बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की गई जिससे मैनेजर यादव ने राजस्व टीम व स्थानीय थाना पर इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार के जांच के दौरान ही वहा रह रहे राजभर परिवार के कुछ लोगो द्वारा अपने ही झोपडी में आग लगा दिया गया और पुलिस पे पथराव करने लगे जिससे हर तरफ अफरा तफरी मच गई वही माहौल बिगड़ता देख आस पास के कई थानों की फोर्स धमक गई हालाकि कुछ समय पहले भी न्यायलय में लड़ रहे अंसारी परिवार से भी राजभर परिवार के विवाद की घटना हुई थी जिसमें सियासी रंग उत्पन्न होने के कारण मामला शांत हो गया दुबारा से राजभर परिवार उक्त आराजी नंबर 14 में रहने लगे ।बाउंड्री वाल निर्माण को रोकने में असफल राजभर परिवार के लोगों द्वारा झोपडी में आग लगाई गई।इस पूरे मामले में लेखपाल और सिपाही को हल्की चोटे आने की भी सूचना प्राप्त हुई। (तहसीलदार अल्का सिंह) ने बताया कि उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेशानुसार दफा 24 में सीमांकन का आदेश था जिसके तहत सीमांकन पहले ही हो चुका था भूमि स्वामी द्वारा अपना निर्माण कार्य कराया जा रहा था विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य को रोकने लगे जिसकी सूचना पर राजस्व टीम जांच करने गई थी। (क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ) ने बताया कि राजस्व व पुलिस संयुक्त टीम लेकर जांच करने आए जिसपर राजभर परिवार के लोगों द्वारा आगजनी करके पथराव करने लगे मामले में कुछ लोगो को गिरफ्तार कर मुकदमे लिखने की प्रक्रिया की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

3 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

3 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

21 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

21 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

21 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

21 hours ago