निःशुल्क मिलेंगे विद्युत चालित चाक मशीन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के एम पाण्डेय ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा दूषित हो रहे पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए, प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास व अन्य सामग्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इस हेतु माटीकला बोर्ड के माध्यम से मिट्टी के बने उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने के उद्देश्य से जिन माटीकला के कामगारों/ शिल्पकारों द्वारा मिट्टी के विभिन्न प्रकार के बर्तनो खिलोनों मूर्तियों आदि का निर्माण कर उसके आय से जिविकोपार्जन किया जा रहा है, ऐसे कामगार/शिल्पकार जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया की जनपद के इच्छुक माटीकला के कामगार/ शिल्पकार जिन्हें इलेक्ट्रिक चाक मशीन की आवश्यकता है वे 30 जुलाई 2023 तक योजना के वेबसाइट upkvib.gov.in पर आन लाईन फार्म भर कर उसकी हार्ड कांपी 31.07.2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड कसया कुशीनगर (नवल एकेडमी के सामने) जमा कर दें। योजना के तहत एक परिवार के एक ही व्यक्ति पात्र होगें तथा जिन्हें पूर्व में इसका लाभ मिल चुका है वे कामगार इसके पात्र नहीं होगे। कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करते समय स्वयं का पासपोर्ट साईज का एक फोटो आधार,जाति, निवास, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

16 seconds ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

3 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago