छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि बढ़ाये जाने का लिया गया निर्णय

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही, 07651/07652 जालना-छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को जालना से तथा 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को जालना से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औरंगाबाद से 00.20 बजे, मनमाड से 04.20 बजे, भुसावल से 06.40 बजे, खंडवा से 08.55 बजे, हरदा से 10.02 बजे, इटारसी से 12.10 बजे, पिपरिया से 13.02 बजे, गाडरवारा से 13.27 बजे, नरसिंहपुर से 14.00 बजे, जबलपुर से 15.40 बजे, कटनी से 17.00 बजे, मैहर से 17.42 बजे, सतना से 18.25 बजे, मानिकपुर से 20.10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 22.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.50 बजे, तीसरे दिन बनारस से 00.55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 01.20 बजे, औंड़िहार से 02.02 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.50 बजे, बलिया से 03.45 बजे तथा सहतवार से 04.05 बजे छूटकर छपरा 05.30 बजे पहुँचेगी।
07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर सहतवार से 23.00 बजे, बलिया से 23.25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.25 बजे, औंड़िहार से 01.00 बजे, वाराणसी जंक्शन से 02.30 बजे, बनारस से 02.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.37 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 05.25 बजे, मानिकपुर से 07.37 बजे, सतना से 08.35 बजे, मैहर से 09.00 बजे, कटनी से 09.47 बजे, जबलपुर से 11.10 बजे, नरसिंहपुर से 12.12 बजे, गाडरवारा से 12.40 बजे, पिपरिया से 13.07 बजे, इटारसी से 14.30 बजे, हरदा से 15.22 बजे, खंडवा से 17.37 बजे, भुसावल से 19.25 बजे, मनमाड से 22.00 बजे तथा तीसरे दिन औरंगाबाद से 01.05 बजे छूटकर जालना 04.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

41 seconds ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago