Categories: Uncategorized

योगी राजकुमार नाथ हिन्दू महासभा मे राष्ट्रीय संयोजक के पद पर मनोनीत – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली के मोती नगर निवासी महंत योगी राजकुमार नाथ को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पद पर मनोनीत किया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह की अनुशंसा पर किया गया है। अभी तक यह दायित्व कानपुर के गोल्डन बाबा संभाल रहे थे, किंतु बढ़ती आयु और स्वास्थ्य सम्बन्धित कारणों से राष्ट्रीय संयोजक पद पर परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया । गोल्डन बाबा के स्थान पर योगी राजकुमार नाथ को राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि योगी राजकुमार नाथ ने हिन्दू महासभा में राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व संभालते हुए स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की स्पष्ट घोषणा करता है। शेष राजनीतिक दल,हिंदुत्व के नाम पर हिन्दू समाज को छलने का काम करते हैं। राजकुमार नाथ ने कहा कि हिन्दू महासभा सदैव विशुद्ध हिंदुत्व की विचारधारा पर चलने वाला राजनीतिक दल हैं । हिंदुत्व और वीर सावरकर की विचारधारा को आत्मसात कर राष्ट्र और राष्ट्रवासियों के कल्याण की चिंता हिन्दू महासभा का प्रमुख ध्येय है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि योगी राजकुमार नाथ हिन्दू महासभा में शामिल होने से पहले तक नई दिल्ली के श्री कालका पीठ मंदिर के महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत के नेतृत्व में संचालित संगठन विश्व हिन्दू महासंघ में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे दें। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व छोड़कर अखिल भारत हिन्दू महासभा में राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व संभालने का निर्णय लिया, जो राष्ट्र और धर्म रक्षा का शुभ संकेत है।
योगी राजकुमार नाथ ने कहा कि हिन्दू महासभा की विचारधारा राष्ट्र हित से जुड़ी विचारधारा है। इसी विचारधारा और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सशक्त नेतृत्व ने उन्हें हिन्दू महासभा से जुड़ने पर बाध्य किया। उन्होंने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा सहित संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ हो या अन्य कोई भी हिंदूवादी संगठन हो, उसका दायित्व बनता है कि वो हिन्दू महासभा की हिंदूवादी राजनीतिक विचारधारा को मजबूत बनाने की दिशा में हिन्दू महासभा को पूर्ण समर्थन करे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

14 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago