Categories: Uncategorized

योगेन्द्र गौर राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालिफाई

अब नेशनल मेडल लाने की है तैयारी

भोपाल(राष्ट्र की परम्परा)
लक्ष्यभोपाल के तात्या टोपे अकादमी में शूटिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने इंदौर, तहसील मऊ आर्मी कैंट में 65वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें 10 मीटर की एयर पिस्टल, 40 शॉट से 400 में से 345 स्कोर बनाकर, युवकों ने नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया। इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के सैकड़ों युवको ने प्रतिभाग कर मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक, कांस्य पदक, रजत पदक लाया। नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई हुए योगेन्द्र गौर से बातचीत में उन्होंने बताया, कि 3 साल पहले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में तैयारी शुरू की थी, शूटिंग एक ऐसा गेम है जिसमें मानसिक दृढ़ता एवं लग्न बहुत जरूरी है, मैंने इस लेवल को क्वालीफाई करने के लिए, एक दिन में 20 घंटे तक मेहनत की है काफी परेशानी आई फिर भी मैंने अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखा, और आज यहाँ मैं क्वालीफाई कर पाया हूं इसीलिए मैं उन सभी लोग जो इसकी तैयारी कर रहे हैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि,
लक्ष्य जितना बड़ा होता है हमें उतनी ही बार गिरना पड़ता है भगवान हमारी सहायता हमारा लक्ष्य पाने में हमेशा करता है। यदि हम अपने लक्ष्य के लिए लगातार कोशिश करते हैं तो सफलता जरूर मिलेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago