Categories: Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देशन में महिला अध्ययन केंद्र, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष में एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम ” योगा फॉर वूमेन हेल्थ ” विषयक आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।
इस कार्यक्रम में 28 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें उन्हें प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, ध्यान और विभिन्न योगासन सिखाए गए। विशेष रूप से मेनोपॉज़ से गुजर रहीं महिलाओं के लिए कुछ विशिष्ट योग अभ्यासों को शामिल किया गया। योगाभ्यास के बाद महिलाओं को पोषण, तनाव प्रबंधन और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, बालासन, वृक्षासन, सिद्धासन, सुखासन, सर्वांगासन, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, सिंहासन, अग्निसार क्रिया, सूर्य नमस्कार, पूर्ण चक्रासन, अर्ध चक्रासन भस्मिका और अनुलोम-विलोम आदि प्रमुख योगासन सिखाए गए।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन की मांग की। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की शोधार्थी काजोल आर्यन, शिवांगी मिश्रा, कीर्ति एवं अर्चिता चौरसिया उपस्थित रहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago