महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज बीएड प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम सहित विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीजी कॉलेज के प्राचार्य से परीक्षा से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली। सीसीटीवी के माध्यम से विभिन्न केंद्रों का अवलोकन किया।
उन्होंने ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्धारित दिशा–निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और परीक्षा को पारदर्शी व शुचिता पूर्ण ढंग से संपादित करने का निर्देश दिया। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 1427 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में कुल 1310 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 117 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1309 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 118 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा कुल 03 परीक्षा केंद्रों जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज और डॉ बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पर संपन्न हुआ।
इस दौरान प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…
दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…
हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…