योगगुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योग गुरुबाबा रामदेव ने किया अभिनंदन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु रामदेव ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार की रात गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। बाबा रामदेव गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर काफी भाव विह्वल नजर आए।
सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे बाबा रामदेव ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से शिवावतार भगवान गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। दंडवत होकर श्रद्धा निवेदित की। इसके बाद वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि स्थल पर गए और ब्रह्मलीन महंत की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दर्शन पूजन के उपरांत उन्होंने रात में ही गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
रामदेव बाबा ने गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम करने के बाद गुलाब के फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सीएम योगी ने भी पुष्प गुच्छ देकर रामदेव बाबा का स्वागत किया। मंदिर का परंपरागत प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से योग, सामाजिक और राष्ट्रीय जागरण के मुद्दों पर विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामदेव बाबा को अपने गुरुदेव की स्मृति में तीन खंडों में संकलित ग्रंथ ‘राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महंत अवैधनाथ’ की प्रतियां भेंट कीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

28 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

56 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago