अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक बच्ची (6) के साथ एक शख्स ने छेड़खानी की। बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। हालाकि इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। किसी भी तरह अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के मुताबिक, बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे लेकर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। मामले की जांच जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फोर्स तैनात कर दी है कि और आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले भदरसा में भी दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद कई बड़ी कार्रवाई की गई है।
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…