योग दिवस के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”थीम पर आधारित होगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि इस बार योग सप्ताह के रूप में 15 से 21 जून 2025 तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह के प्रथम दिन अर्थात 15 जून 2025 को पुलिस लाइन प्रांगण में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लाक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत में भी कार्यक्रम का आयोजन करते हुए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 जून 2025 को डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभाग से एक नोडल अधिकारी को चयन किया जाना है, जिन्हे मास्टर ट्रेनर योग में प्रशिक्षित करेंगे। यह कार्यक्रम एक जून से 15 जून तक संचालित होगा, जिसके दौरान विभाग अपने-अपने केंद्रों पर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने विभागों से नोडल का चयन कर उनका नाम और मोबाइल नंबर सहित सूची क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे इन नोडल अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्हें इस कार्यक्रम में विशेष प्रयास करने को कहा। साथ ही समस्त स्कूलों, कॉलेजों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को भी उनके लिए निर्धारित कार्यों को करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक केंद्रों पर लोगों को प्रशिक्षित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान वाई ब्रेक योग भी मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित अधिकारियों को कराया। वाई ब्रेक योग ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।इससे मन एवं शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 एवं 11 जून को संबंधित विभागों के कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का माइक्रो प्लान भी बताया जिसमें समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ,जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

6 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

6 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

6 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

6 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

7 hours ago