योग दिवस पर पब्लिक स्कूल में हुआ योग शिविर का आयोजन: मदन मोहन द्विवेदी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )

योग दिवस के अवसर पर 21/जून/024 दिन शुक्रवार को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसही, बनकटा के प्रांगण में प्रातः 7 बजे से प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक आनंद उपाध्याय ने बच्चों को प्राणायम, कपालभांति, अनुलोम- विलोम तथा विभिन्न प्रकार के आसन बताए। उन्होंने त्रिकोणासन, वृक्षासन के माध्यम से बच्चों को अपना मन एकाग्र करने के लिए बताया।अर्ध चक्रासन, सूर्य नमस्कार के माध्यम से उन्होंने इससे होने वाले लाभ जैसे पाचन संबंधी समस्याओं से निजात, वजन में कमी, शरीर में स्फूर्ति इत्यादि चीजों को बताया। इसके अलावा भद्रासन, वज्रासन, अर्ध-उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, मंडूकासन, मररीचासन, मकरासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, हलासन इत्यादि सिखाया गया। उन्होंने बच्चों को विशेष रूप से सूर्य नमस्कार सिखाते हुए प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी ने योग से निरोग के बारे में बतलाया और बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

3 minutes ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

7 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

53 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

1 hour ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

1 hour ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago