सूबे के मुखिया पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री का आडियो वायरल

चुनाव खत्म होने के बाद से ही शुरू आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा चुनाव संपन्न होने के कुछ दिनों बाद भाजपा से पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता में अपनी हार का ठिकड़ा सलेमपुर विधान सभा से विधायक और राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और बलिया से भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव पर फोड़ दिया था। अभी यह मामला चर्चा में था ही तभी राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का आडियो वायरल होने लगा। इस आडियो में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सूबे के मुखिया पर आरोप लगाती सुनाई दे रही हैं कि “सूबे के मुखिया द्वारा गोरखपुर और आस-पास के विधानसभाओं में अत्यधिक पैसा विकास कार्य के लिए दिया जा रहा है। जबकि अन्य जनपदों में विकास कार्य के लिए पैसे का आवंटन कम किया जा रहा है। इनको सत्ता से हटाने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति ठीक नहीं रहेगी।”
वही एक दूसरे आडियो में इनके द्वारा यह भी कहा जा रही हैं कि सरकार के टारगेट पर ब्रह्मण, ठाकुर के नवजवान है। जिनको अपराधी बनाया जा रहा है। इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।
इस पूरे प्रकरण और वायरल आडियो की पुष्टि राष्ट्र की परम्परा नहीं करता है। इस संदर्भ में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर इस आडियो का खण्डन करते हुए लिखा है कि उक्त आडियो एआई की सहायता निर्मित है और यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।
वही जब राज्य मंत्री से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि कई सारे आडियो वायरल हो रहे है। यह मुझे बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है। ये सारे आडियो एआई सॉफ्टवेर से निर्मित है । आडियो वायरल करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago