सुलह समझौते से समाप्त हुआ वर्षों पुराना जमीनी विवाद, प्रशासन ने कराई मिठाई बांटकर बधाई

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)।
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़ौली में वर्षों से चला आ रहा जमीन से जुड़ा विवाद आखिरकार राजस्व विभाग की पहल और सुलह समझौते के तहत समाप्त हो गया।

यह विवाद लाल बहादुर और सुरेंद्र सिंह के बीच था, जिसे राजस्व टीम ने आपसी सहमति और वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा दिया। दोनों पक्षों में सहमति बनने के पश्चात मौके पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई, जिससे गांव में खुशी का माहौल बन गया।

यह सुलह जिला अधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर चल रहे सुलह समझौता अभियान के अंतर्गत हुआ, जिसके माध्यम से जिले में लंबित राजस्व विवादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जा रहा है।

इस विशेष मौके पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम पड़ौली पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और न्यायसंगत समाधान प्रस्तुत किया, जिसे दोनों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि ऐसे ही विवाद सुलह से सुलझते रहें तो गांवों में भाईचारा और शांति बनी रहेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

1 hour ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

5 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

14 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

15 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

15 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

15 hours ago