जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में Y 20 युवा मंथन कार्यक्रम संपन्न

भारत के गौरवशाली इतिहास एवं विविधता को संजोए रखना महत्त्वपूर्ण:डॉ.श्रवण

इग्नू और पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के संयुक्त तत्वाधान में y20 युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक वाराणसी डॉ श्रवण कुमार पांडेय उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने किया।
युवा मंथन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक वाराणसी डॉ श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास एवं विविधता को सजोए रखना होगा तथा इसके संरक्षण के लिए उनके सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने व्यवहार से समाज के संगठन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास करना होगा l
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों को G20 के बारे में विस्तार से जानकारी तो हो चुकी है उसी तर्ज पर Y20 युवा मंथन का कार्यक्रम निश्चित रूप से युवाओं को मार्गदर्शित करेगा तथा देश के विकास में अपनी योगदान को सुनिश्चित करने की दिशा में छात्रों को प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के आयोजक हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजय आनंद मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त शिक्षकों की ओर से डॉ मृत्युंजय तिवारी ,प्राची कुशवाहा ,डॉ नेहा ,डॉ राजू शर्मा ,छट्ठू यादव ,अशोक कुमार , डा विनय कुमार खरवार,सिद्धार्थ नाथ शुक्ल ,डॉ शांति शरण मिश्र ,आदित्य मद्धेशिया, अमित विक्रम त्रिपाठी, सूरज प्रसाद सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे l

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago