पिता के सपनो को हर हाल में पूरा करूंगा-अभिषेक पाण्डेय

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल देवरिया में, सलेमपुर लोकसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिता भोला पाण्डेय थोड़ा अस्वस्थ चल रहे हैं, लेकिन उनके सपनों को मैं हर हाल में पूरा करूंगा। मेरे पिता भोला पाण्डेय 1984 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट पीएचडी, 1975 से काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पीजी की डिग्री हासिल की, भोलानाथ पाण्डेय ने वर्ष 1980 से 1985 और 1989 से 1991 तक दोआबा, बलिया से कांग्रेस विधायक के रूप में कार्य किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि पिताजी के सपनों को हर हाल में पूरा करूंगा। अभिषेक ने कहा कि सलेमपुर लोकसभा से मेरे पिता चुनाव लड़े, लेकिन जनता का आशीर्वाद नहीं मिल सका।
संसदीय क्षेत्र सलेमपुर अपने खस्ता हाल पर खुद ही आंसू बहा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था, किंतु सड़कों को कितना गड्ढा मुक्त किया गया है देखने लायक हैं।वही
सम्पर्क मार्गों की स्थिति और भी खराब है।
अभिषेक ने कहा की पिछले साल 7 सितंबर 2023 को, हमारे नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। 4,081 किलोमीटर, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल की भक्ति और धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किए बिना, हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। उनकी यह विचारशील पहल समय की मांग हैं, जिसने मूल रूप से हमारे देश में राजनीति की दिशा बदल दी। विशेष रूप से, यात्रा के बाद कर्नाटक का चुनाव परिणाम, कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने की लोगों की सामूहिक इच्छा की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति थी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, देश भर में राहुल ने 100 से अधिक बैठक समूह बातचीत, 275 योजनाबद्ध पैदल बातचीत, 100 छोटी सभाएं, 13 विशाल सार्वजनिक सभाएं, 12 प्रेस कॉन्फ्रेंस और अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से हमारे करोड़ों साथी देशवासियों के साथ अपने विचारों का आदान- प्रदान और साझा किया था। यात्रा में देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का कार्य किया, जिनमें कमरतोड़ महंगाई, अभूतपूर्व बेरोजगारी, भाईचारा, विभाजनकारी राजनीति, चीनी आक्रामकता से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा शामिल है। भारत के विचार को बचाने के लिए राहुल का धैर्य और दृढ़ संकल्प भाजपा को बेचैन कर रहा है और लोकतंत्र की भावना को बहाल कर रहा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि यात्रा का यह प्रभाव आगामी सभी राज्य स्तरीय और केंद्र चुनावों पर अपना प्रभाव दिखाना जारी रखेगा और हमारी सबसे पुरानी पार्टी के गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

13 minutes ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

28 minutes ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

43 minutes ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

54 minutes ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

1 hour ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

1 hour ago