ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल बॉर्डर के गांवों के लोगो को किया गया जागरूक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ऑपरेशन कवच के अन्तर्गत महराजगंज पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व थाना सोनौली पुलिस संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में पंचायत भवन पर मीटिंग का आयोजन किया गया। 
         एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप “आपरेशन कवच” के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों में आने वाले ग्राम पंचायत खनुआ व बड़हरा में पंचायत भवनों में अलग-अलग मीटिंग किया गया। मीटिंग में गांव की समस्याओं, लोगों की निजी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। टीम द्वारा बॉर्डर से आने-जाने वाले रास्ता गांव के धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया ।ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा से जोड़ने हेतु गांवों में गठित "ग्राम सुरक्षा समिति’ के अध्यक्ष/सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराकर जागरूक कराया गया। पुलिस द्वारा मानव तस्करी,नशीली दवाओं/अवैध शराब,अवैध तरीके से वस्तुओं/सामानो के आयात-निर्यात आदि अन्य अपराधों के संबंध में सूचनाओं से अवगत कर बताया गया। अगर कोई अपरिचित व्यक्ति जो काफी समय से गांव में रह रहा हो और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगे व ऐसे व्यक्ति जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो तो उसके बारे में तत्काल हल्का प्रभारी को अवगत कराने हेतु बताया गया साथ ही उनसे गांव के अन्य लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया ।
इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम व थाना सोनौली प्रभारी अंकित सिंह के साथ खनुआ चौकी प्रभारी उ0नि0 गंगाराम यादव, चौकी प्रभारी भगवानपुर अरुण कुमार व पुलिस के अन्य अधिकारी,कर्मचारी चौकीदार मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago