एक्स-रे कक्ष में लगा ताला,भटक रहें मरीज

लक्ष्मीपुर सीएचसी में है दो एक्सरे टेक्नीशियन फिर भी नहीं हो पा रहा एक्स -रे

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। एक तरफ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए दिन प्रतिदिन अस्पतालो को बेहतर बना रही है।जिससे जरूरतमंदों को भटकना न पड़े तो वही लक्ष्मीपुर सीएचसी का एक्सरे कक्ष बंद करके जिम्मेदार नदारद है। प्राप्त समाचार के अनुसार लक्ष्मीपुर में आये दिन स्वास्थ्यकर्मियों के बिना बताये गायब होना व साहब के रहमो करम पर बिना आये हस्ताक्षर होना आम बात है। वहीं सेटिंग के खेल में आये दिन स्वास्थ्यकर्मी बिना ड्यूटी के वेतन उठा रहे हैं। इस तरह लगभग आधा दर्जन कर्मचारी शामिल हैं।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग आए दिन सवालों के घेरे में है।
गुरूवार को लक्ष्मीपुर सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे कोट कम्हरिया निवासी सुग्रीव ने बताया कि चिकित्सक द्वारा एक्सरे के लिए निर्देशित किया गया था।लेकिन एक्सरे कक्ष में ताला लगने के कारण सभी मरीज भटक रहे थे। मरीजों द्वारा बताया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अस्पताल से नहीं मिल रहा है।हम लोग सांस की कठिनाई होने पर लक्ष्मीपुर अस्पताल में डाक्टर को दिखाने आए थे।इस संदर्भ में अधीक्षक डा विपिन शुक्ल ने बताया कि दोनो कर्मचारी छुट्टी पर हैं।एक ही दिन दोनो को आकस्मिक अवकाश देना स्वास्थ्य विभाग पर अनेकों सवाल खड़ा कर रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

4 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

4 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

5 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

5 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

5 hours ago