Categories: Sportsखेल

WPL 2026: RCB की ऐतिहासिक जीत, अवॉर्ड्स और इनामी राशि की बरसात

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह पैसों, अवॉर्ड्स और यादगार प्रदर्शनों का भी उत्सव बन गया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार खेल दिखाते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स (DC) को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ आरसीबी पर पुरस्कारों की बारिश हुई, वहीं रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को भी तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

फाइनल मुकाबले की झलक

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों पर 20 रन की तेज पारी खेली। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन जोड़े। कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अंत में चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के साथ नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए, हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा और आरसीबी की जीत

203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को नौ रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब ग्रेस हैरिस आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने 92 गेंदों में 165 रन की निर्णायक साझेदारी की। जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ऋचा घोष ने छह रन बनाए, जबकि नदिन सात और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। दिल्ली की ओर से चिनेल हेनरी ने दो विकेट लिए, जबकि नंदिनी और मिन्नू को एक-एक सफलता मिली।

अवॉर्ड्स में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन का दबदबा

फाइनल और पूरे सीजन के अवॉर्ड्स में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन छाई रहीं। स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच और ऑरेंज कैप जैसे बड़े पुरस्कार मिले। वहीं सोफी डिवाइन ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, मैच आईक्यू ऑफ द सीजन और पर्पल कैप अपने नाम कर सीजन पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

ये भी पढ़े – ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-वेनेजुएला के पास दुनिया का 68% तेल भंडार

टीम प्राइज और इनामी राशि

टीम अवॉर्ड्स की बात करें तो चैंपियन बनी आरसीबी को छह करोड़ रुपये की इनामी राशि, विनिंग ट्रॉफी और लिमिटेड एडिशन वॉच दी गई। रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को तीन करोड़ रुपये, रनर-अप शील्ड और लिमिटेड एडिशन वॉच से सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड्स और पुरस्कारों का पूरा विवरण

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब स्मृति मंधाना (RCB) को मिला, जबकि मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच भी उन्होंने जीता। मैच आईक्यू ऑफ द मैच का अवॉर्ड जॉर्जिया वॉल (RCB) को मिला। एक्टिव कैच ऑफ द मैच ऋचा घोष (RCB) और ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच लॉरेन बेल (RCB) को दिया गया। सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच चिनेल हेनरी (DC) रहीं।

सीजन अवॉर्ड्स में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्रेस हैरिस (RCB), कैच ऑफ द सीजन लूसी हैमिल्टन (DC), मैच आईक्यू ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन सोफी डिवाइन (GG) को मिला। मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर (MI), ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन लॉरेन बेल (RCB), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा (DC) और फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) को दिया गया। पर्पल कैप सोफी डिवाइन और ऑरेंज कैप स्मृति मंधाना के नाम रही।

यादगार बना WPL 2026

इस सीजन में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। आरसीबी ने न केवल खिताब जीता, बल्कि अवॉर्ड्स और इनामी राशि में भी सबसे बड़ा हिस्सा हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स को भले ही रनर-अप से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनके खिलाड़ियों ने भी दमदार खेल दिखाकर WPL 2026 को यादगार बना दिया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

33 minutes ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

11 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

12 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

12 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

12 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

13 hours ago