मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
सावन मास में किया गया जप,तप हवन तथा यज्ञ का लाभ सभी मासों की अपेक्षा कई गुना मिलता है । इस शुभ महीने में रुद्राभिषेक करने से देवाधिदेव महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर यथोचित मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।उक्त विचार हैं जय कृष्ण उपाध्याय के,वे नगर के रेलवे क्रॉसिंग हनुमान गढ़ी तिराहा स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान बतौर मुख्य पुरोहित आचार्य उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उपाध्याय ने कहा कि विधि विधान से किया गया अभिषेक का परिणाम कभी मिथ्या नही जाता है।प्रातः काल से ही सभी शिवालयों की भांति श्रीहनुमान गढ़ी स्थित शिव मंदिर में भी भक्तो का रेला लग गया और सभी लोग एक लोटा जल सारी समस्या का हल के अनुसार गंगा जल चढ़ा कर, भोले बाबा को प्रसन्न करने में व्यस्त रहे ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल, आनंद गुप्ता, संजय सर्राफ, गौरव वर्मा आदि ने सपरिवार अभिषेक कराया । अभिषेक, आचार्य अजय कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मोती चंद चौरसिया, मंदिर के मुख्य पुजारी समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे ।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…