बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान श्री राम की अयोध्या में 500 बर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 को घर वापसी एवं प्राण प्रतिष्ठा निमित्त बलिया जिले के ग्राम सुल्तानीपुर से बाबा कालेश्वर नाथ द्वार स्थापित मां भगवती मंदिर से, गांव की 108 माताओं एवं बहनों द्वारा पूजित भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। माता भगवती के मन्दिर में पूजन अर्चन कर श्रीराम भक्तों का कारवां विभिन्न मार्गों से होते हुए, पूरे गांव के भ्रमण पर निकला। इसमें सभी देवी देवता के मंदिर होते हुए यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय श्री राम का जयकारा लगाते रहे थे। एंटी करप्शन इंवेस्टीगेशन के सहायक निदेशक जगदम्बा प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरे साथ इस अवसर पर जिला प्रचारक अनुज, मार्कण्डेय सिंह, पारस नाथ सिंह, दुर्ग विजय सिंह, प्रकाश नारायण सिंह, सुरेश सिंह, गोविंद नारायण सिंह, वासुदेव सिंह, बबलू सिंह, राजेश सिंह, सतीश, पिंकू, राहुल, अनुज, आलेक, दीपक, गुड्डू प्रजापति, एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…