विश्व पर्यटन दिवस: विधायक मेंहदावल ने ‘‘युवा पर्यटन क्लब’’ के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने ‘‘विश्व पर्यटन दिवस’’ के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, संत कबीर नगर द्वारा जनपद में गठित राजकीय इण्टर कालेजों में ‘‘युवा पर्यटन क्लब’’ के सदस्यों एवं छात्राओं को ईको टूरिज्म गंतव्य बखिरा झील पर शैक्षिक भ्रमण हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि युवा पर्यटन क्लब की स्थापना का उद्देश्य भारतीय पर्यटन के युवा प्रतिनिधियों का विकास करना है, जिनके द्वारा विचार, शब्द और कार्य के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो सतत विकास के अनुरूप हो। पर्यटन क्लब देश में जिम्मेदार और सतत् पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योकि इसका उद्देश्य कल के नागरिको को बुनियादी स्तर पर शिक्षित करना है। पर्यटन आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों से संबंधित विषयों की समझ विकसित करने में मदद करता है, जो इस के नकरात्मक प्रभाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। आने वाले भविष्य में ये सभी छात्र पर्यटन क्षेत्र के उत्थान व विकास में भागीदार होंगे। ये अपने संपर्क में आने वाले अन्य छात्रों को भी पर्यटन के विषय में जागरूक करने में सहायक होगे।
जनपद में पर्यटन की सम्भावनाओं से परिपूर्ण अनेक स्थल है। बखिरा झील की विशाल जलराशि ईको टूरिज्म की सम्भावनाओं से परिपूर्ण एक महत्वपूर्ण गन्तव्य है, जहॉ शीत ऋतु में प्रवासी पक्षियों की अनेक प्रजातिया आती है, जिन्हे देखना मन को रोमांचित करता है।
उक्त भ्रमण कार्यक्रम में राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इं0 कालेज चकदही के कक्षा 6 से 12 तक की कुल 40 छात्राओं एवं प्रति विद्यालय दो नोडल शिक्षको का चयन किया गया है।
भ्रमण हेतु युवा पर्यटक क्लब की बस को विधायक मेंहदावल द्वारा फ्लैग आफ करके बखिरा झील हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
युवा पर्यटन क्लब की छात्राओं ने बखिरा झील की सैर की, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इन छात्राओं को बखिरा के वन्यजीव एवं जल जीवों के विषय में जानकारी दी गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago