बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाने की थीम पर मना विश्व तंबाकू निषेध दिवस

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना और आने वाली पीढ़ी की रक्षा करना है।
सीएमओ सभागार में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विराट शिरोमणी ने कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी दी और और उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई।
तंबाकू का सेवन टीबी मरीजों के लिए घातक-
प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तंबाकू का सेवन टीबी मरीजों के लिए विशेष रूप से घातक है। तंबाकू सेवन करने वाले टीबी मरीजों की मृत्यु दर सामान्य टीबी मरीजों की तुलना में 2-3 गुना अधिक होती है। खतरनाक है तम्बाकू सेवन -गैर संचारी रोग क्लिनिक के इंचार्ज डॉ. परितोष तिवारी ने बताया कि तंबाकू सेवन से रक्तचाप,अनिद्रा, कैंसर और मुख के कैंसर की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है। तंबाकू का सेवन करने वालों के बच्चों में श्वसन संबंधी समस्याएं और अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इसके आलावा लगातार तम्बाकू सेवन से पुरुषों में नपुंसकता और महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है।
सरकारी जागरूकता अभियान
एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि सरकार तंबाकू सेवन को कम करने और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए कई जागरूकता अभियान चला रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुफ्त परामर्श सेवाएं और टोल फ्री नंबर 1800112356 जारी किया है।
डीपीएम सरजू खान ने कहा कि तंबाकू छोड़ना कठिन हो सकता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। तंबाकू छोड़ने से तुरंत स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देता है और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत तंबाकू सेवन को रोकने के लिए सख्त कानून और नीतियां लागू की गई हैं। तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाना, तंबाकू विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाना और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन पर प्रतिबंध शामिल हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पी.के. बांदिल,मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. विजित जायसवाल, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डॉ. रियाजुल हक,पुनीत शर्मा,संतोष सिंह,बृज प्रकाश,मेन्टल हेल्थ टीम, मो. हारून,फहीम अहमद आदि उपस्थित थे।

तंबाकू छोड़ने के लाभ-

  • 24 घंटे के भीतर रक्तचाप और हृदय गति सामान्य हो जाती है
  • 1-2 सप्ताह में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ती है l साल के भीतर हृदय रोग का खतरा लगभग आधा हो जाता है,5 साल के भीतर स्ट्रोक का खतरा सामान्य व्यक्ति के समान हो जाता है,10 साल के भीतर फेफड़े के कैंसर का खतरा आधा हो जाता है
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

22 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

52 minutes ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

58 minutes ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

1 hour ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

1 hour ago

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

1 hour ago