जल जीवन मिशन अन्तर्गत आयोजित हुई कार्यशाला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जल जीवन मिशन अन्तर्गत एक्शन फार रूलर डेपलामेण्ट के सहयोग से बिल्स रिसार्ट में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोड ने विशिष्ट अतिथि एलएलसी डा प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा तथा पीडीडीआरडीए पी.एन. यादव, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांव में ‘हर घर जल’ योजना का जल शुद्ध है पीने के लिए इसी जल का उपयोग करना चाहिए। एमएलसी ने कहा कि गंदे पानी पीने से बहुत सी बीमारियां होती हैं शरीर में 80 प्रतिशत पानी होता है यदि स्वच्छ पानी पीने से तमाम प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाय। विधायक नानपारा ने कहा कि जल ही जीवन है हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ जल दें यदि समय से बचत नहीं किया गया तो भविष्य में पानी का संकट पैदा हो सकता है।
कार्यशाला के दौरान जल निगम के शमशाद ने वाटर टेस्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। एडीपीसी विनोद कुमार पांडे ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सचांलन करते हुए राजेंद्र तिवारी ने कार्यशाला के उददेश्य पर प्रकाश डाला। जबकि अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक वृंदा लाल सहित भूपेंद्र पासवान, राजू यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। कार्यशाला के अन्त में मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि व अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago