जल जीवन मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को उतरौला ब्लाक सभागार में जल जीवन मिशन कार्यशाला का आयोजन संज्ञान संस्था लखनऊ के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
स्टेट कोर्डिनेटर दिवाकर शुक्ल ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर जल योजना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।ए०डी०पी०सी अशोक मौर्य ने जल ही जीवन है पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज कल शहरों समेत गांवों में 60प्रतिशत हैंड पंपों से दूषित पानी उगल रहे हैं जिसका उपयोग करने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है तरह तरह की बीमारियां पनप रही है जिसे संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पानी के टैंक का निर्माण शुरू कराया है जो ग्रामीणों को एक हजार फिट गहरे से स्वच्छ एंव शुद्ध पानी उपलब्ध करायेगा। जिसमें कोई फिल्टर व आरो की आवश्यकता नही होगी।कार्यशाला में बीडीओ सुमित सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने भी जल जीवन मिशन योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी।इस मौके पर अब्दुल कलाम,शिवांगी मिश्रा,विनोद पाण्डेय,भरत पाण्डेय,त्रिलोकी तिवारी,कृष्णा द्विवेदी,महेश तिवारी,सुनीता,ममता,रेखा उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Patna: ‘Teachers of Bihar’ की पहल, ‘Pragyanika’ पत्रिका का भव्य विमोचन

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना में बिहार दिवस के अवसर पर “टीचर्स ऑफ बिहार” द्वारा…

2 minutes ago

Sant Kabir Nagar: अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, तीन मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ…

7 minutes ago

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

4 hours ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

5 hours ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

5 hours ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

5 hours ago