Sant Kabir Nagar: अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, तीन मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नहीं दिखा सके दस्तावेज

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक कुमार चौधरी (न्यू चौधरी मेडिकल स्टोर, बघौली), विवेक चौधरी (लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, गड़सरपार) और मोहम्मद नईम (आदर्श मेडिकल स्टोर, मगहर) शामिल हैं। जांच के दौरान ये सभी दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच में सामने आया फर्जी बिलिंग का मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मेडिकल स्टोर फर्जी विक्रय चालान के जरिए दवाओं की खरीद-बिक्री दिखा रहे थे। भिटवा टोला स्थित एक मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान बिलों का सत्यापन करने पर अनियमितता पाई गई।

ये भी पढ़े – देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

मामले की शुरुआत 21 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक की तहरीर पर हुई थी। इससे पहले भी दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आगे की जांच में इन तीनों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस कर रही गहराई से जांच

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई वैध अभिलेख नहीं दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

10 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

11 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago