स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविकांत यादव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, पद हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22 बी के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों (कुशीनगर, सन्तकबीरनगर, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, चंदौली, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, मेरठ, जौनपुर, महोबा एवं अमरोहा) हेतु विज्ञप्ति जारी कर, पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त जनपदों में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद हेतु पात्र आवेदक 28.06.2023 से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 31.07.2023 सायं 5 बजे तक नियत की गयी है।
उक्त पद के आवेदन हेतु नियम व शर्तों की जानकारी हेतु उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की वेबसाईट www.upsisa.up.nic.in एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर अथवा अन्य उपरोक्त किसी भी जनपद के विधिक सेवा प्राधिकरण से जानकारी प्राप्त की जा सकती है या उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के ई-मेल आई०डी० upsisa@nic.in पर ई-मेल भेजी जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago