संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यशाला व गोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया।
कार्यशाला में मॉर्डन स्कूल कैंपस, नई दिल्ली से भारत सरकार के राज्य मंत्री रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अपने वर्चुअल संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु किसी भी तरह के नशा से दूर रहने की अपील के साथ-साथ नशा के दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजय नायक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…