तेंदुए के हमले से बचाव हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन

ग्राम पंचायत सुमई गौढ़ी के ग्राम मनोहरपुरवा में ग्रामीणों को दिये तेंदुए के हमले से बचाव के टिप्स

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब बहराइच की ओर से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के ग्राम सुमई गौडी में कार्यशाला का आयोजन कर ग्रामीणों को लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से बचाव के टिप्स देकर जागरूक किया गया ।
कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीणों को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि गन्ने के खेतों की ओर बच्चों को कदापि न जाने दें स्वयं भी जाना हो तो समूह में ताली बजाते और शोर मचाते हुए जाएं, जिससे कि कोई हिंसक वन्य जीव उसमें हो तो वो भाग जाए क्योंकि बाघ तथा तेंदुए गन्ने के खेतों को जंगल समझ कर उसमें आ जाते हैं, अपने घर के आसपास की झाड़ियाँ साफ कर दें, जिससे कि तेंदुए को छिपकर घात लगाकर हमला करने का मौका न मिले, प्रातः भोर एवं शाम को समूह में निकलें एवं टॉर्च एवं डंडा अपने पास अवश्य रखें, रात के समय अपने घर के आसपास रोशनी अवश्य रखें, जंगल के भीतरी भागों में लकड़ी बटोरने एवं मवेशी चराने के लिए मत जाएं और न ही बच्चों को भेजें, तेंदुए के पकड़े जाने या वन विभाग की हथिनियों द्वारा जंगल की ओर हाँक दिए जाने तक इन सावधानियों का पालन अवश्य करें ।
इस अवसर पर क्लब के मिथिलेश जायसवाल, रिटायर्ड फारेस्टर सुरेश दिवेदी, विजय जायसवाल, वन रछक प्रमोद कुमार, बीट वाचर त्रिवेणी, अवधेश कुमार , बलराम, मिथिलेश राजपूत ,हाथी टीम के विनोद, इरशाद, इरफ़ान व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे में वापस मिले 10 हजार रुपये, थाना चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…

1 hour ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित: दयाशंकर मिश्र

महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…

1 hour ago

तेज रफ्तार का कहर: गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

2 hours ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

11 hours ago