गहन युवा स्वयं सेवी नामांकन कार्यक्रम के तहत स्कूलों में करवाया गया नामांकन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के पयागपुर नेहरू युवा केंद्र बहराइच की ओर से गहन युवा स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम के तहत स्कूलों में नामांकन करवाया गया। जिला युवा अधिकारी कोमल के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लॉक में गहन युवा स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम का आयोजन कर अनेक युवा, जो युवा मंडल के सदस्य नही हैं उन्हें जोड़ा जा रहा हैं। इसके तहत युवा, नेहरू युवा केंद्र के व्यक्तिगत स्वयंसेवी बनकर अपना और अपने कस्बे व गांव का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक स्वयंसेवक अनुभव शुक्ल ने विकासखंड के इंदिरा मेमोरियल दीप नारायण सिंह इंटर कॉलेज में जाकर छात्र- छात्राओं को गहन युवा स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम के पंजीयन करवाया और नेहरू युवा केन्द्र के इस कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 15 से 29 साल के युवाओं को रचनात्मक कलाओं में जोड़ा जाएगा और युवा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता, श्रमदान, स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, आपदा प्रबंधन जैसी समाजसेवी गतिविधियों में सहयोगी बन सकते हैं। पंजीयन के इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवम भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago