सर्वेक्षणों में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिए कार्यशाला आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न सर्वेक्षणों में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के संदर्भ में विकास भवन सभागार में संबंधित पक्षों को सांख्यिकी सर्वे के महत्व के विषय में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला अर्थ व सांख्य विभाग द्वारा किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एन.एस.ओ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सर्वे न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि जनपद में निवेश को आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अनेक निवेशक किसी क्षेत्र विशेष के संदर्भ में विश्वसनीय डाटा न होने के कारण निवेश से हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि महराजगंज में कृषि क्षेत्र का अर्थव्यस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। सर्वे से फसलों के उत्पादन का सटीक व स्पष्ट आंकलन किया जा सकता है, जिसका योगदान राष्ट्रीय आय में भी प्रदर्शित होगा। साथ ही अधिक से अधिक कारखानों का पंजीकरण कराना होगा। इससे जनपद की अर्थव्यवस्था का और बड़ा स्वरूप सामने आएगा और निवेश की अधिक संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों व हितधारकों को सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण में सहयोग देने की अपील की। जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों व व्यापार मंडल प्रतिनिधियों से अपील की छोटे – बड़े सभी उद्यमी अपना पंजीकरण उद्यम पोर्टल पर करा लें। इससे उन्हें 05लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को भी डाटा संग्रहण में अपेक्षित सहयोग देने का निर्देश दिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडी अर्थ एवं संख्या विभाग नित्य नरायण राय ने कहा कि सर्वे में एकत्रित आंकड़ों का प्रयोग किसी प्रकार के विभागीय कार्य के लिए नहीं होता है, न ही इसको किसी प्रकार के जांच में प्रयोग किया जाता है। इन सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का सामूहिक प्रयोग सिर्फ नीतियों व योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाएं इन सर्वे के आधार पर ही बनाई गई हैं। उन्होंने सभी से सर्वे में निश्चिंत होकर सहयोग करने की अपील की।

बैठक का संचालन करते हुए अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे होने वाले सर्वे में भाग लेने की अपील की ताकि वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें और प्रदेश को 01 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाया जा सके।
बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व व्यापारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago