श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन ने समारोह पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

पत्रकारों व अतिथियों को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। “अंग्रेजों ने भारत पर करीबन 200 सालों तक राज किया था। उनकी गुलामी से देश को आजाद कराने के लिए अनेकों ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने अहम भूमिका निभाई थी। 15 अगस्त 1947 ही वह दिन था, जब भारत पूरी तरह से अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसके बाद हर साल 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाता है।”
उक्त बातें यूपी श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने संस्थान के कार्यालय मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह कही।
उन्होंने कहा कि पिछले साल 2022 की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 1947 में आजादी के बाद भारत इस बार 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हालांकि, यहां लोग इस बात को लेकर काफी ज्यादा असमंजस में है कि भारत इस साल 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस है। इस चर्चा आवश्यक है, भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आजादी के दिन से गिनती करें तो भारत आजादी की 77वां वर्षगांठ मना रहा है। भारत के आजाद होने के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। उन्होंने अपना
प्रसिद्ध ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ भाषण भी यहीं से दिया था। भारत की आजादी के ही साथ
देश को राष्ट्रीय ध्वज भी मिला था। जिसे तिरंगा के नाम से जाना जाता है। इसके बाद से ही यह एक परम्परा के तौर पर चलती आ रही है। आज हम वीर शहीदों को नमन करते हैं तथा उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश रामनरेश मिश्रा ने पत्रकार बन्धुओं व क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा पत्रकार आज अपने को कुन्ठित महसूस कर रहा है। उसे सत्य लिखने के लिए कहीं न कहीं रोका जा रहा है। परन्तु आज स्वतंत्रता दिवस पर हमें शपथ लेनी होगी कि हम बिना दबाव के निर्भीक पत्रकारिता करेंगे।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय ने लोगों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद मिली आजादी को हमें सुरक्षित रखना चाहिए। हमें एक होकर रहना चाहिए।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चन्दन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुशील कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे आजादी के मूल्य को समझते हुए इस सुरक्षित रखना होगा। यह तभी संभव है जब हमारे पत्रकार बन्धु अपने लेखनी को स्वच्छ साफ सुथरी छवि प्रदान करे।
समारोह को राष्ट्रीय सचिव मधु कश्यप, पंकज शर्मा, सुनील कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव रामनरायण वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहंशाह जादूगर के जादू ने बच्चों व उपस्थित पत्रकारो तथा सम्भ्रान्त नागरिकों का मन मोह लिया। वहीं अमेठी से आए कवि व जिला अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला ने अपने काव्य पाठ से लोगों को मनमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संस्था के मीडिया प्रभारी सूर्यांश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, सचिव मो वशीम ख़ान, बृजेश ओझा, जिलाध्यक्ष बहराइच शुभम तिवारी, जिलाध्यक्ष अमेठी अमित शुक्ला, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर विजय कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी अमित सिंह, समाजसेवी ऊषा मिश्रा सहित क्षेत्रीय पत्रकार व संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।
समारोह में क्षेत्रीय पत्रकारों व जिला अध्यक्षों तथा संभ्रांत नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एक अन्य समाचार के अनुसार यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को संगठित करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक युवा पत्रकार अमित शुक्ला को मनोनीत किया। यह जानकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने घोषणा कर दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago