कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है इनके बदौलत ही बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है-विजय राव

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड फाजिलनगर के ग्राम पंचायत सुमही बुजुर्ग में शनिवार को भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। जिसमें आगामी 30 अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है।इनके बदौलत ही बड़े से बड़े चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया हमारी पार्टी गरीब शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ती है, यह सभी जाति धर्म के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने कहा कि हमें कार्यक्रम को भव्य बनाना है इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। हमारे राष्ट्रीय नेता जमीन से जुड़ कर काम करते हैं, उनके नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हमे भी जागरूक होना पड़ेगा।
पथरदेवा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।कांग्रेस और बसपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों से हम बहुत आगे निकल चुके हैं।अगर कार्यकर्ता इसी लगन और मेहनत से काम करते रहे तो हमारी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी को दर्जा मिल जायेगा।कार्यक्रम को अखिलेश सिंह,मनीष चंद्र कौशिक, धीरज सिंह राजपूत, अविनाश सिंह,खुशबुद्दीन अंसारी, अतुल पाण्डेय,अनुराग सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश सिंह ने किया।इस दौरान अमित राव,विवेक शर्मा,हैदर अंसारी,विशाल सिंह छोटे, गोपाल गुप्ता,नरेंद्र जायसवाल, रंजित सिंह राजपूत, कार्तिकेय गुप्ता, विकास पटेल सहित ढेरों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago