सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय सलेमपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड हरिवंश प्रसाद ने की। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, मजदूर-किसान हितों से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें – UGC बिल के विरोध में सलेमपुर में सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि 30 जनवरी (महात्मा गांधी शहादत दिवस) से लेकर 23 मार्च (भगत सिंह शहादत दिवस) तक खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए ग्रामीण मजदूरों, किसानों और आम जनता को केंद्र सरकार की नीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रमुख मुद्दों में वी.बी.जी. रामजी योजना को रद्द करना, पुरानी मनरेगा व्यवस्था को बहाल करना, चार श्रम संहिताओं जैसे मजदूर विरोधी कानूनों की वापसी, बिजली विधेयक 2025 को निरस्त करना और बीज विपणन कानून 2024 को वापस लेना शामिल है। इसके साथ-साथ किसानों के लिए कर्ज मुक्ति, एमएसपी की कानूनी गारंटी, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा और माइक्रोफाइनेंस के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – Ajit Pawar Plane Crash के बाद Jaipur में Air India Landing फेल
खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस पखवाड़े के दौरान संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा और संघर्षों के लिए आवश्यक फंड संग्रह किया जाएगा, ताकि आंदोलन को मजबूत और प्रभावी बनाया जा सके।
किसान सभा के जिला मंत्री प्रेमचंद यादव ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी सदस्यों को बधाई दी और आगामी संघर्षों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि 2 फरवरी को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया जाएगा। यह हड़ताल मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा कदम होगी।
बैठक को खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला मंत्री रामनिवास यादव ने भी संबोधित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में जिला कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुशील यादव, कामरेड परमहंस भारती, कामरेड बिरजू गुप्ता, कामरेड दर्शन प्रजापति, नियाज अहमद, दुर्गेश पासवान, रीता देवी, मैना देवी, छोटकी देवी, लीलावती देवी, शिव कुमारी देवी, तारा देवी, राजकुमारी देवी, उषा देवी, बलिंदर मौर्य, प्रदीप कुमार, गंगा देवी, शिवशंकर यादव, बाबूराम प्रसाद, केदारनाथ सहित अन्य शामिल रहे।
ये भी पढ़ें – ईरान की ओर बढ़ा अमेरिकी नौसेना का बेड़ा, ट्रंप के बयान से वैश्विक युद्ध की आशंका बढ़ी
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई को और तेज करेगी तथा लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए गांव-गांव संगठित संघर्ष खड़ा किया जाएगा।
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…