बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश एवं बिहार को जोड़ने वाले क्षेत्र के खरीद व दरौली घाटों के मध्य निर्मित पीपा पुल को खोलने का कार्य क्रमशः शुरू हो गया है। पहले चरण में नदी के दोनों पाटों के मध्य रेत में बिछाए गए चक्का प्लेटों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। प्लेटों को हटाने का यह कार्य नदी जल में क्रमशः वृद्धि के मद्देनजर बतौर होशियारी लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के आदेश पर मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि नदी जल में अचानक तेज वृद्धि, जैसा कि सम्भावित है शुरू हो जाने पर प्लेटों को हटाना सम्भव नहीं हो पायेगा और वे पानी में डूब कर रेत में दब जाएंगे। जिन्हें बाहर निकालना करीब करीब असम्भव हो जाएगा जिससे विभाग को काफी घाटा हो सकता है। पुल के ठीकेदार के अनुसार प्लेटों के सुरक्षित हो जाने के बाद पीपों के जुट को अलग कर नदी के किनारे ही कहीं सुरक्षित स्थान पर बांध कर स्थिर कर दिया जाएगा।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…