राम मंदिर के लिए फैजाबाद जेल की सलाखों में रहने वाले कार्य सेवक का निधन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश वीर गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता आर्य समाज के पूज्य पिता स्व नानपारा के स्तंभ पूर्व प्रधान प्रखर प्रवक्ता सामाजिक चिंतन के धनी जन संकाल से भाजपा समर्पित कार्यकर्ता कसौधन समाज के लिए कार्य करने वाले नानपारा की शान एवं राम मंदिर के लिए जेल जाने वाले कृपा राम आर्य 86 वर्षीय का
आज देहवासन हो गया,वे अब हमारे बीच नहीं रहे मंगलवार की रात स्टेशन रोड अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। स्वर्गीय आर्य जी के निधन पर नानपारा में शोक की लहर दौड़ गई हर कोई उनके घर पहुंचने लगा उनका अंतिम संस्कार शिवाले बाग के बैकुंठ धाम में रीति रिवाज के अनुसार होगा। स्वर्गीय कृपाराम आर्य संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश एवं उर्दू के विशेष जानकार थे अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्रियों से संपन्न परिवार अपने पीछे छोड़ गए बड़े पुत्र प्रकाश वीर गुप्ता व्यापारी नेता है और सत्य प्रकाश गुप्ता अमर उजाला के पत्रकार हैं, आनंद प्रकाश गुप्ता कपड़ा व्यापारी है। विनय प्रकाश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री हैं। स्वर्गीय कृपाराम आर्य का जीवन परिचय जनसंघ कालीन कार्यकर्ता लंबे समय तक जिम्मेदार पदों पर रहे। विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे। प्रभु श्री राम की स्थापना के लिए लड़ने वाले कार्य सेवक जिन्होंने कार्य सेवा के लिए एक महीने जेल की सलाखों में काटे 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किया आर्य कन्या विद्यालय के प्रबंधक रहे हैं। आर्य समाज को नई दिशा दी और लंबे समय तक उसके प्रधान रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

43 minutes ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

3 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

3 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago