अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को किया गया जागरूक

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा डा0 प्रीति प्रियदर्शी पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद बदायूँ , ए0डी0एम0 प्रशासन रेनू सिंह, डा0 नाजिया अख्तर(स्त्री रोग विशेषज्ञ) महिला जिला अस्पताल, अन्शू मिश्रा(आधात्री पार्लर) एवं प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह चौहान रिजर्व पुलिस लाईन बदायूँ व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के नेतृत्व में महिला दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर पुलिस महिलाओं व पारिवारिक जन को महिलाओं के प्रति किया जागरुक।
शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायू स्थित सभागार मे समाज की सम्मानित महिलाये, स्कूल की प्रधानाचार्या व मीडिया मे कार्यरत महिलाओं के साथ डा0 प्रीति प्रियदर्शी, ए0डी0एम0 प्रशासन रेनू सिंह , डा0 नाजिया अख्तर(स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा संवाद स्थापित कर महिला सम्बन्धित विषय व ग्रामीण क्षेत्र मे निवास कर रही महिलाओ की समस्याओ के विषय मे चर्चा की गयी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डा0 प्रीति प्रियदर्शी अध्यक्षा वामा सारथी द्वारा जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर, प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को किया संबोधित।
सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर जागरुकता के संबंध में अवगत कराया गया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक सराहनीय कदम उठाए है, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की मातृ शक्ति को मिल रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सामाजिक व आर्थिक स्तर को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन से रैली निकाल कर महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया । 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि की जागरुकता का संदेश दिया गया तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन को दृष्टिगत जिले की सभी महिला मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए पुलिस लाइन से जागरुकता अभियान की रैली निकाल कर जन जागरूकता का संदेश दिया गया और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago