क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले आदर्श माता पुरस्कार से महिलाये हुई सम्मानित

महिला दिवस के पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) घाटकोपर पारसीवाड़ी स्थित अभ्युदय ज्ञानवर्धिनी संस्था एवं अभ्युदय विद्यालय के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले आदर्श माता पुरस्कार 2024 एवं मातृ पादपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष कॉलेज की प्रोफेसर स्वप्नाली पाटकर मौजूद थीं। यह वर्ष पुरस्कार समारोह का 10वां वर्ष है। उक्त पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष आरजी हुले की संकल्पना पर दिया जा रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने वाली 11 महिला अभिभावकों को निदेशक अलका हुले द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आरजी हुले द्वारा स्वस्फूर्त आयोजित उखाने प्रतियोगिता में कई महिला अभिभावकों ने भाग लिया।विजेता अभिभावक गाडेकर ताई , बेडके ताई और वेली ताई को अलका हूले द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाद में सभी विद्यार्थियों ने अपनी मां का वंदन करते हुए उनके चरण की पूजा की। कार्यक्रम को निदेशक अलका हुले द्वारा आयोजित किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

3 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

3 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago