Categories: Uncategorized

महिलाओं को मिला सम्मान (आपरेशन सिंदूर)

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हम सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति में सिंदूर का कितना महत्व होता है। यह नारी के सुहाग, सम्मान, और अटल विश्वास का प्रतीक होता है। पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू महिलाओं का सुहाग छीना और उन्हें यह एहसास दिलाया कि हम तुम्हें अपमानित कर रहे हैं तुम्हारा सुहाग छीनकर। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हर महिला के एक-एक आंसुओं का बदला लिया गया। इस ऑपरेशन सिंदूर की कमान सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संभाली। महिलाओं की अगुवाई में ऑपरेशन सफल होना समस्त भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछ कर 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को ही निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया। इस हमले का करारा जवाब देने के लिए भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया। आपरेशन सिंदूर उन महिलाओं का प्रतीक है जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पतियों को खो दिया है। आतंकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद उनमें से कई पीड़ितों की पत्नियों की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी शिविरों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान के खिलाफ एक जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। जिसे “आपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया।यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब था। दरअसल पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने सिंधु जल समझौते को लेकर एक्शन लिया। भारत के एक्शन लेने से पाकिस्तान की इकोनॉमी प्रभावित होगी। महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी ।ऑपरेशन सिंदूर नाम के एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख आतंकी संगठनों जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा,और हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। सबसे महत्वपूर्ण निशानों में एक बहावलपुर में जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय था जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान व्यापक रूप से जैश ए मोहम्मद का ऑपरेशन सेंटर माना जाता था। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारतीय एजेंसियों के रडार पर था। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने का संकल्प उसी दिन कर लिया था। उसने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत की इस स्ट्राइक “आपरेशन सिंदूर” में सबसे ज्यादा आतंकी मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर “आपरेशन सिंदूर” नाम पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए रखा गया था। यह आपरेशन भारत की एकता और अखंडता तथा महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करता है।

सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

4 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

12 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

13 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

13 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

13 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

13 hours ago