Categories: Uncategorized

ससुराल में युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या की

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बुधवार को ससुराल में युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया और रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित कुएं में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हत्यारे को कुएं से बाहर निकाल कर एसडीएम व पुलिस साथ ले गई। मृतका की पहचान पूजा 25 वर्ष पुत्री गोपाल गुप्ता निवासी हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया के रूप में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी पूजा गुप्ता पुत्री गोपाल गुप्ताकी शादी धनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी बनकटा थाना शहर कोतवाली के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे धनेश गुप्ता अपने ससुराल हजौली थाना गड़वार, बलिया पहुँचा, जहाँ अपनी पत्नी पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। परिजनों द्वारा शोर मचाया गया तो वह मौके से फरार हो गया और हजौली से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम पहाड़पुर थाना क्षेत्र रसड़ा स्थित कुएं में कूद गया। घरवालों द्वारा घटना की सूचना गड़वार पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। मृतका की एक दो माह का पुत्र है। बताया जा रहा है कि पूजा करीब चार माह से अपने मायके हजौली में रह रही थी। वही धनेश गुप्ता भी करीब एक सप्ताह से अपने ससुराल में रह रहा था। बुधवार की दोपहर उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह आक्रोश आकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी को कुएं से बाहर निकाल कर हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही आरोपी हिरासत में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

7 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

8 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

9 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

10 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

11 hours ago