मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं आदि को किया गया जागरूक

    बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल* द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन  नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098* आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।  महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को साइबर फ्राॅड से बचाव के बारें मे भी बताया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

3 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

8 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

8 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

8 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

8 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

10 hours ago