नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में जिले भर में सुना गया प्रधानमंत्री का संबोधन
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिले की तीनो विधानसभा के ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन लाइव देखा और सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न ब्लाकों में भाजपा के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, योजना की लाभान्वित नारी शक्ति भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर नाथ नगर ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यकम के मुख्य अतिथि सांसद इंजी. प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार की योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबी बनीं हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ था।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव, दिनेश चौधरी, राजीव गुप्ता, बुद्धि सागर पांडेय, झुग्गी लाल शर्मा, संजय प्रधान, रजनी पांडेय, अमृता राजभर जी, मेनिका निषाद सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहीं।
एक अन्य समाचार के अनुसार संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के खलीलाबाद नगर कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने पुनः प्रत्याशी बनाये गए सांसद ई. प्रवीण निषाद को विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष सुखविंदर पाल जज्जी, उपाध्यक्ष ई. सुधांशु सिंह, विधानसभा संयोजक डॉ. मनोज पांडेय, उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति, मुरलीधर जायसवाल, कमलेश जायसवाल, हिमांशु राय, दिनेश सिंह, सुरेश कश्यप, राघवेन्द्र तिवारी, घनश्याम दास उर्फ बिड़ला सहित क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…