रत्नागिरी एक्सप्रेस में प्रसव से पीड़ित महिला ने मऊ में पुत्र को जन्म दिया

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मऊ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 12165(रत्नागिरी एक्स) के कोच संख्या S-9 में एक महिला जो कल्याण से मऊ तक की यात्रा कर रही है ,वह प्रसव पीड़ा से गुजर रही है। शुक्रवार की सुबह 9:50 पर सूचना प्राप्त होते ही मंडल चिकित्सा अधिकारी मऊ पुनीत राव तथा आरपीएफ उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल रेखा राय, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद द्विवेदी सभी रेलवे सुरक्षा बल मऊ अन्य स्टाफ द्वारा मऊ स्टेशन पर ट्रेन का आगमन होते ही सभी सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचकर, महिला का सहयोग करने में जुट गए। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला का नाम रिंकू देवी पत्नी वीर बहादुर ग्राम बरडीहा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ की निवासिनी है, पिपरिडीह तथा मऊ स्टेशन के बीच एक पुत्र को जन्म दिया है। उक्त महिला व नवजात शिशु को चिकित्सक द्वारा चेक कराया गया जच्चा बच्चा दोनों को सामान्य पाया गया, जिन्हे 102 एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों के साथ अग्रिम चिकित्सा सुविधा हेतु सदर महिला अस्पताल मऊ में एडमिट कराया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 minutes ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

12 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

14 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

14 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

14 hours ago