महिला का आरोप पुलिस के मार से फटा सर
बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)
बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री की गुरूवार को बड़हलगंज में लगे दिव्य दरबार में कथा सुनने पहुंचे लोगो में पुलिस की लाठी चार्ज से महिला का सर फट गया, जबकि सैंकड़ो लोग घायल हो गये हैं।कवरेज कर रहे मीडीया के मोबाइल भी पुलिस ने छिन लिया। बाबा के दिव्य दरबार में उमड़ी भीड़ पुलिस के लिए नासुर बन गई। हर कोई बाबा तक अर्जी लगाने को बेताब था। धीरेन्द्र शास्त्री को देखने के लिए बैरिकेटिंग तोड़ वीआईपी गेट व पार्किग के अन्दर आ गई। पुलिस को कई बार लाठीयां भाजनी पड़ी। कुछ नेताओ व विशिष्ट लोगो पर भी पुलिस ने लाठियां भाजी, जिसमें कुछ को चोंटे आई हैं। जबकि महिला का सर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक वीडीयो वायरल हो रहा है जिसमें घायल महिला पुलिस वालो पर लाठी से पीटने का आरोप लगा रही है। पुलिस प्रशासन के इस कृत्य से कथा में आये श्रद्रालुओ में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश था। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने घटना को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि सीसीटीवी फुटेज से खंगाल कर घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…