महिला घायल, अपराधियों की दबंगई जारी

पटना, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे के आसपास हुई। घायल महिला की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई है। बेबी देवी के भाई ने बताया कि करीब नौ युवक मौके पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की चपेट में आकर उनकी बहन को गोली लग गई।

बेबी देवी के परिजनों का आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवक पहले से इलाके में आतंक फैलाते आ रहे हैं। हमलावरों में एक युवक रामपुर से, तीन बहादुरपुर से, तथा चार युवक स्थानीय लॉज में रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ये युवक पहले भी कई बार मारपीट और धमकी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मदर ऑफ ऑल डील: भारत की आर्थिक कूटनीति का ऐतिहासिक मोड़

भारत और यूरोपीय संघ के बीच संपन्न ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ महाडील केवल एक मुक्त व्यापार…

12 minutes ago

लूट का खुलासा, भदसामानोपुर रेलवे क्रासिंग से बदमाश दबोचे गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान…

31 minutes ago

शंकराचार्य प्रकरण पर सरकार से सार्वजनिक माफी की उठी मांग

शंकराचार्य अपमान व बटुकों पर पुलिस अत्याचार के विरोध में मऊ में हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ,…

47 minutes ago

तालिबान का नया कानून: अफगानिस्तान में गुलामी को मिली कानूनी मान्यता

अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने अपने नए कानून के जरिए एक बार फिर गुलामी जैसी…

57 minutes ago

तेज रफ्तार बनी काल: बैरिया में NH-31 पर फिर मासूम की गई जान

🔴 बैरिया में NH-31 पर दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की…

60 minutes ago

India-EU FTA: ट्रंप पड़े अलग-थलग, भारत बना नया ग्लोबल ट्रेड हब

EU के बाद ब्राजील और कनाडा भी करेंगे भारत से बड़ी डील India-EU FTA: दुनिया…

1 hour ago