आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी एक महिला विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार ललिता पत्नी दिलीप चौहान मंगलवार को पति के काम पर जाने के बाद पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए नरौली पासवान बस्ती की सिवान की ओर गयी थी। इस दौरान मौके पर स्थित एक मकान के पीछे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गयीl जिससे मौके पर गिर कर चिल्लाने लगी, तब तक साथ में मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग लाठी-डंडा से लेकर मौके पर पहुंचे तथा तार से अलग करके उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करायाl जहां बीती रात इलाज के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया।परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…