आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ठंड से बचने के लिए आग ताप रही एक महिला अचानक हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकड़ी लाला निवासी चंदा देवी (37) पत्नी प्रमोद कुमार बुधवार सुबह नहाने के बाद पूजा कर रही थीं। इसके बाद ठंड अधिक होने के कारण वह घर के अंदर आग तापने लगीं। इसी दौरान उनका कपड़ा आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते कपड़ों में आग लग गई। जब तक परिजन आग बुझाते, तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर घमासान, पैमाइश के दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध


आग से झुलसने के कारण महिला के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से जल गए। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत सीएचसी सलेमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आग तापते समय कपड़ों में आग लगने से महिला झुलस गई है। उपचार के लिए उन्हें देवरिया रेफर किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में आंगनबाड़ी सेविका से 47 हजार की झपटमारी, बाइक सवार बदमाश फरार

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई…

35 minutes ago

दही चूड़ा भोज मंच पर लालू–तेज प्रताप, तेजस्वी की गैरहाजिरी बनी चर्चा

लालू-तेज प्रताप की सियासी मुस्कान, दही-चूड़ा भोज में दिखा नया राजनीतिक संदेश पटना (राष्ट्र की…

47 minutes ago

लापता बच्चों की सुरक्षित बरामदगी में पुलिस, मीडिया और समाज की संयुक्त जीत

चितरपुर पहाड़ियों से सकुशल मिले मासूम: 13 दिन बाद रजरप्पा पुलिस को बड़ी सफलता रांची…

1 hour ago

सुबह-सुबह सांसद के घर आग से मचा हड़कंप, जांच जारी

🔥 बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, समय रहते टली बड़ी अनहोनी…

2 hours ago

New Tata Punch Facelift लॉन्च: बोल्ड डिजाइन, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 5.59 लाख से शुरू कीमत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। Tata Motors ने भारतीय बाजार में New Tata Punch Facelift…

2 hours ago

विकास के दावों के बीच वार्ड छह में बदहाल ज़िंदगी

दर्जनभर भूमिहीन परिवार आज भी खुले आसमान तले सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर में विकास और…

2 hours ago