बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र काला मुंडेरा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय उषा देवी अपने मायके बालपुर श्रीनगर निवासी राजेश मद्धेशिया के घर आई थी।गुरुवार को वह चौराहे से कुछ दूर घर के सामने सड़क को पार कर रही थी।उसी दौरान तरकुलवा के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन फानन में परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गए।जहां चिकित्सको महिला की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।जहां से चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है,आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…